{"_id":"659c3743747981585601a51d","slug":"roadways-bus-stands-will-be-named-after-freedom-fighters-mau-news-c-295-1-mau1002-7406-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर होंगे रोडवेज बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर होंगे रोडवेज बस स्टैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में जिले के वीर सपूतों की वीरगाथा जन-जन तक पहुंचाने की मंशा से परिवहन निगम ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों नाम पर रोडवेज बस स्टैंड के नामकरण की योजना बनाई है।
मऊ और दोहरीघाट डिपो सहित जिले की चार रोडवेज बस स्टैंड के नामकरण की कवायद चल रही है। रोडवेज बस स्टैंड का नाम जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी ही विचार विमर्श कर नाम तय करेगी। इसके साथ ही बस स्टैंड का कायाकल्प कर भव्य रूप दिया जाएगा।
मऊ और दोहरीघाट के एआरएम, आरटीओ और स्थानीय विधायक कमेटी के सदस्य होंगे। बीते पांच जनवरी को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने मऊ और दोहरीघाट एआरएम के साथ बैठक कर इस विषय पर चर्चा की। मऊ डिपो परिसर के बाहर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा स्थापित है। इससे मऊ डिपो का नाम उनके नाम पर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिले में चार मऊ, दोहरीघाट, घोसी और मधुबन में रोडवेज बस स्टैंड स्थित है।
विज्ञापन
वर्तमान में इनमें से मऊ डिपो के अलावा तीन बस स्टैंड जर्जर हाल में हैं। कायाकल्प के लिए रोडवेज अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। दोहरीघाट डिपो का भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। भवन की छतों से ईंटे टूटकर गिरती हैं। दोहरीघाट डीपो से संबद्ध घोसी रोडवेज बस स्टैंड एक एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में स्थित है। हालांकि बीते एक दशक से बदहाल है। इसके कायाकल्प के लिए शासन ने जून 2023 में चार करोड़ 12 लाख 71 हजार रुपये का बजट आवंटित किया है।
वहीं, मधुबन नगर कस्बा के बीचोबीच स्थित बस स्टैंड भी जर्जर हाल में है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर नामकरण होने के बाद इनके भी दिन बहुरने वाले हैं। कायाकल्प कर इन बस स्टैंडों को भव्य रूप दिया जाएगा।
रोडवेज बस स्टैंड का नाम जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखा जाएगा। वीर सपूतों की वीरगाथा को याद दिलाते रहने के लिए विभाग ने ये निर्णय लिया है। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ डिपो
शासन ने पत्र जारी कर रोडवेज बस स्टैंडो का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखने को कहा है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी के सदस्य नाम का चयन करेंगे। - आरपी साहू, एआरएम, दोहरीघाट डिपो