{"_id":"68408d9dc4703a534e077ba8","slug":"roadside-bushes-are-inviting-accidents-mau-news-c-295-1-svns1028-128825-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हादसे को दावत दे रहीं सड़क किनारे की झाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हादसे को दावत दे रहीं सड़क किनारे की झाड़ियां
विज्ञापन
मझवारा। क्षेत्र के मझवारा दरियाबाद मार्ग के दोनों तरफ झाड़ियों के उग आने से यात्रियों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही यात्रा करना मुश्किल हो जा रहा है। भारी वाहनों के चालक चोटिल हो जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी झाड़ियों को साफ नहीं कराया जा सका है। मझवारा दरियाबाद से पवनी का प्रमुख मार्ग होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क के दोनों पटरियों पर झाड़ियां उग आई है।
शाम के बाद जान को जोखिम में डालकर यात्रा करना पड़ता है। भारी वाहनों के गुजरने के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में क्षेत्र के सूर्यभान पांडेय, अभिषेक यादव, सुशील कुमार, अमरजीत यादव, शनि प्रकाश पांडेय का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ पटरी पर उगे झाड़ियों को साफ कराने के लिए आला अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया गया लेकिन मामले को लटका दिया गया है। सड़क के दोनों पटरियों पर उगी झाड़ियों को अविलंब साफ नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।