फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road with three years guarantee got damaged in one year

Mau News: तीन साल की गारंटी वाली सड़क एक साल में क्षतिग्रस्त, सभासद ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Sun, 25 May 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Road with three years guarantee got damaged in one year
मऊ। नगर पालिका के वार्ड 20 में बख्तावरगंज से सनेगपुर जाने वाली मुख्य मार्ग के लिए बनी पिच सड़क एक साल में ही जगह-जगह से उखड़ गई है। जबकि सड़क की गारंटी तीन साल है। इसको लेकर वार्ड सभासद सत्य प्रकाश सिंह ने कार्यदाई संस्था पर घटिया कार्य करने को लेकर इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की। मामले की जांच करने की मांग नपा के जिम्मेदारों से कई बार की। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर सभासद ने शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। उधर मामले को नपाध्यक्ष भी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इस मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में निर्माण कार्य तो खूब हो रहे हैं, लेकिन उन कामों में कोई गुणवत्ता न होने से यह गारंटी पीरियड से पहले ही खराब हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सीएम पोर्टल पर एक शिकायत के दौरान उजागर हुआ है। वार्ड 20 के सभासद सत्यप्रकाश सिंह ने अपने वार्ड में बख्तावरगंज और सनेगपुर को जोड़ने के लिए 500 मीटर वाली बदहाल सड़क को लेकर बीते 20 मई को सीएम पोर्टल पर शिकायत की। शिकायत में सभासद ने बताया कि 500 मीटर की पिच बनाने का कार्य करीब एक साल पहले 26 लाख की लागत से किया गया था। सड़क की गारंटी पीरियड तीन साल है, लेकिन वर्तमान में एक साल के अंदर यह सड़क जगह-जगह से टूट गई है। आरोप लगाया कि जब यह सड़क बनने के दो माह के अंदर ही घटिया सामग्री का प्रयोग करने के चलते जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने लगी। बताया कि इसको लेकर उनके द्वारा कई बार नगरपालिका अध्यक्ष और ईओ से कई शिकायत की जा चुकी है, लेकिन बावजूद इसको ठोस कदम उठाने के बजाए जिम्मेदारों ने मौन साध रखे हैं। आरोप लगाया कि इस दौरान घटिया निर्माण ही नहीं कार्यदाई संस्था की ओर से सड़क किनारे पटरी का भी निर्माण नहीं कराया गया। उधर कोई सुनवाई न होने पर मजबूरन सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है, सड़क के किनारे जगहों से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। यह बेहद गंभीर बात है, इसको लेकर जांच की जा रही है।-अरशद जमाल,नगरपालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed