फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   road jam in mau dist

पैसा न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Wed, 07 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 07 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
road jam in mau dist
हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस अफसर। - फोटो : ब्यूरो
 नोट बंदी के करीब एक माह बीत चुका है, बावजूद इसके व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। करेंसी न मिलने से परेशान उपभोक्ता अब सड़कों पर उतरने लगें हैं। बुधवार को जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित पीएनबी और कोपागंज बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा के उपभोक्ताओं ने रुपया न मिलने से नाराज होकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से हजार और पांच सौ के नोटों को बंद करने के एक महीने बाद भी बैंकों में नगदी का संकट बना हुआ है। राजेंद नगर की पीएनबी शाखा पर तीन दिन से लोगों को कैश के अभाव में लौटना पड़ रहा था। नगदी संकट से जूझ रहे लोगों का धैर्य बुधवार को उस समय जवाब दे, गया जब बैंक कर्मियों ने बैंक के मेन गेट पर नो कैश की तख्ती टांग दी। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ। उपभोक्ताओं का आरोप था कि प्रबंधक क्षेत्रवासियों की समस्याओं को नजर अंदाज कर रहे हैं। इस दौरान खाता धारकों ने बैंक प्रबंधन और सरकार के विरूद्घ नारेबाजी की। लगभग एक घंटा जाम लगने से दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने आक्रोशित खाता धारकों को समझा बुझाकर शांत कराया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि  बैंक को नगदी नहीं उपलब्ध हो पा रही है। इसके चलते वह उपभोक्ताओं को रुपया नहीं दे पा रहे हैं।  इस अवसर पर हेवन्ती ,राधिका, फिरोज, आशा ,आफताब, संजय,डिंपल आदि रहे ।
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार लाइन में लगने के बाद भी रुपया न मिलने से नाराज बैंक आफ बड़ौदा के उपभोक्ता बुधवार की देर शाम 4.30 बजे उस समय जाम लगा दिया। इस दौरान लाइन में लगे उपभोक्ताओें ने अगले दिन का टोकन जारी करने की मांग कर शोर मचाना शुरू कर दिया। बैंक कर्मियों के आनाकानी करने खाताधारकों ने बाजार का मुख्यमार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराई। इस दौरान पुलिस ने केवल महिलाओं को टोकन जारी कराया। बताते चलें कि बुधवार को लगभग सभी बैंकों पर ज्यादा लंबी लाइनें लगी थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed