फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road jam dut to ATM

एटीएम बंद रहने पर भड़के लोग, लगाया जाम

Sat, 10 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sat, 10 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Road jam dut to ATM
बैंकों और एटीएम में लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बैंकों के बंद होने के बाद लोगों को एटीएम से भी राहत नहीं मिली। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश एटीएम बंद रहे। शहर में हाल यह रहा कि बंद एटीएम से भी लोगों को यह उम्मीद थी कि वह देर सबेर खुलेगा। आजमगढ़ तिराहे पर उमड़ी भीड़ लगभग दस बजे धैर्य जवाब दे दिया तो उन्होंने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी पहुंचे। किसी प्रकार लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

 लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद होने के दौरान लोगों की आस एटीएम पर टिकी थी। लेकिन पहले दिन शनिवार को एटीएम खुले ही नहीं। सुबह से लाइन में लगें लोगों को धैर्य पूर्वाह्न नौ बजे तक एटीएम न खुलने से जबाब दे गया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतरकर मऊ-गाजीपुर मार्ग पर  जाम लगा दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अभिलाष और सीओ नगर पंकज सिंह सहित कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों के समझाने पर भीड़ शांत हुई। इस दौरान करीब साढ़े दस बजे के करीब जाम समाप्त हुआ। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई। जाम लगने के कारण छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्र देर से विद्यालय पहुंचे। नोटबंदी के बाद बैंकों में कैश की व्यवस्था दुरुस्त न होने एवं बैंकों में रह-रहकर छुट्टी के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed