फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road feasting for the accident near Beloli Palia

बेलौली पलिया के पास हादसे को दावत दे रही सड़क

Sun, 08 Aug 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Road feasting for the accident near Beloli Palia
मऊ। कुसुम्हा क्षेत्र दोहरीघाट-मधुबन माग पर बेलौली बाजार के 100 मीटर पूरब स्थित पुलिया के दोनों तरफ लगभग 300 मीटर सड़क के दोनों तरफ किनारे खाई बन गई है। सड़क पर पटरी तक नहीं है। आए दिन घटनाएं हो रही है। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट सकी है। सड़क पर पटरी बनाना तो दूर बैरिकेटिंग तक नहीं कराया जा सका है। इससे क्षेत्र के लोग में आक्रोश है।
विज्ञापन

मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित बेलौली बाजार के समीप जल निकासी के लिए पुलिया बनी है। यहां से 50 गांवों का पानी इसी पुलिया से होकर निकलता है। विभागीय उदासीनता के चलते पुलिया के दोनों तरफ 300 मीटर तक सड़क की पटरियां खत्म हो चुकी है। पटरी खत्म के बाद सड़क के दोनों तरफ खाई बन चुकी है। शनिवार की रात तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन भी विभाग की तरफ से घटना स्थल पर बैरिकेडिंग तक नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के विनय राय, अतुल कुमार राय का कहना है कि लंबे समय से पुलिया के दोनों तरफ सड़क की पटरी खत्म हो गई है। सड़क के दोनों तरफ खाई बन चुकी है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से पटरी बनाना तो दूर बैरिकेडिंग तक नहीं कराया जा सका है। इसी क्रम में राजेश कुमार सिंह, रमेश सिंह का कहना है कि काफ समय से सड़क के दोनों तरफ खाई बन चुकी है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed