फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road construction begins five years after bridge construction, will reduce distance by 10.5 km, 50 villages will benefit

Mau News: पुल बनने के पांच साल बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण, घटेगी 10.5 किमी दूरी, 50 गांवों को मिलेगा लाभ

Sat, 28 Mar 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Road construction begins five years after bridge construction, will reduce distance by 10.5 km, 50 villages will benefit
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मड़हा पट्टी गांव में तमसा नदी पर मऊ और आजमगढ़ जिले के गांवों को जोड़ने के लिए तमसा नदी पर पुल बनने के पांच साल बाद अब सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इससे दोनों जिलों के 50 गांवों के लोगों के लिए 10.5 किमी की दूरी घट जाएगी। सपा शासन में वर्ष 2015 में मऊ जिले के पश्चिमी इलाके को आजमगढ़ जनपद से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

इसके तहत मड़हा गांव में तमसा नदी पर पुल बनना था। इसे पूरा करने के लिए दो साल का समय दिया गया था। भाजपा सरकार में वर्ष 2019 में काम शुरू हुआ।
सेतु निगम ने लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2020 तक तमसा नदी पर पुल बनाकर तैयार कर दिया था, लेकिन दोनों ओर जमीन अधिग्रहण नहीं हो पाने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुदामा प्रसाद ने दो माह पूर्व कार्यभार संभालते ही इस परियोजना पर काम शुरू कराया। अभिलेखों के अवलोकन में पता चला कि मड़हा पट्टी गांव में 570 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाया था और न ही किसानों को मुआवजा दिया गया था।
यह भी पाया गया कि पुल निर्माण के समय आजमगढ़ जिले के मोईनाबाद गांव में चकबंदी चलने के कारण जमीन अधिग्रहण नहीं हो पा रहा था। चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां के अधिकारियों ने सड़क के लिए जमीन सुरक्षित कर विभाग को दे दी है।
हालांकि, वर्तमान में उस जमीन पर गेहूं और सरसों की फसल खड़ी होने के कारण उस हिस्से में कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विभाग द्वारा मड़हा पट्टी गांव में समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मड़हा पट्टी गांव निवासी श्रीराम, प्रिंस कुमार, अविनाश कुमार, कैलाश, सुरेश, राजकुमार आदि ने बताया कि सड़क बनने से यह पुल आजमगढ़ जिले में मुहम्मदाबाद-मुबारकपुर मार्ग से और मऊ जिले में मुहम्मदाबाद-जीयनपुर मार्ग से जुड़ जाएगा।
इससे आजमगढ़ के मोईनाबाद, इब्राहिमपुर, मिर्जापुर, जलालपुर, ओझौली घाट सहित 25 और मऊ के मड़हा पट्टी, वलीदपुर, भीरा, देवलास, रामनगर मोड़, अतरारी, खैराबाद, भातकोल, ढोलना, अल्लीपुर, कोइरियापार सहित 25 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
वर्तमान में लोग तमसा नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेते हैं। आजमगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए उन्हें 11 किलोमीटर दूर से होकर जाना पड़ता है।


कोट---
यह परियोजना काफी पुरानी है, जो जमीन अधिग्रहण नहीं हो पाने के कारण रुकी थी। दोनों जिलों में सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण कर ली गई है। मड़हा पट्टी गांव में समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने पर जल्द ही आवागमन शुरू हो जाएगा। -सुदामा प्रसाद, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed