{"_id":"633429124aefaa6601452661","slug":"road-accident-in-mau-up-police-constable-and-his-nephew-died-due-to-car-hit-tem-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident in Mau: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, छुट्टी पर घर आ रहे सिपाही और भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident in Mau: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, छुट्टी पर घर आ रहे सिपाही और भतीजे की मौत
Wed, 28 Sep 2022 04:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 28 Sep 2022 04:29 PM IST
सार
मऊ जिले के रतनपुरा बाजार स्थित फंटासिया पार्क के पास मंगलवार देर रात बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सिपाही चिरंजीव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मऊ जिले के रतनपुरा बाजार स्थित फंटासिया पार्क के पास मंगलवार देर रात बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी चिरंजीव कुमार (27) यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सुल्तानपुर जिले में तैनात थे। मंगलवार छुट्टी पर घर आ रहे थे। मऊ आने के बाद उन्होंने अपने भतीजे आलोक (22) को बुलाया। देर शाम दोनों मऊ से अपने बाइक से घर जा रहे थे। रतनपुरा बाजार स्थित फंटासिया पार्क के पास पीछे से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में बाइक चला रहा सिपाही चिरंजीव की मौत हो गई। जबकि घायल भतीजे को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर परिजनों को हादसे की सूचना दी। इस बाबत एसओ हलधरपुर अजय तिवारी ने बताया कि देर शाम कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन