{"_id":"611396208ebc3e7512323fe9","slug":"road-accident-in-mau-car-overturned-in-a-waterlogged-field-in-attempt-to-save-bike-rider-aunt-and-nephew-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में हादसाः बाइक को बचाने के चक्कर में पानी भरे खेत में पलटी कार, बुआ-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में हादसाः बाइक को बचाने के चक्कर में पानी भरे खेत में पलटी कार, बुआ-भतीजे की मौत
Wed, 11 Aug 2021 02:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:53 PM IST
सार
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बहरवा मठिया निवासी दिनेश गिरी (42) पुत्र रामबदन बुधवार दोपहर अपने बड़े भाई अवधेश (50) के साथ मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर निवासी बुआ विद्यावती (70) पत्नी सूर्यभान को छोड़ने के लिए मधुबन जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के मरियम मटूरी गांव के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी भरे खेत में जा पलटी। हादसे में कार सवार बुआ-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को खेत से बाहर निकलवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बहरवा मठिया निवासी दिनेश गिरी (42) पुत्र रामबदन बुधवार दोपहर अपने बड़े भाई अवधेश (50) के साथ मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर निवासी बुआ विद्यावती (70) पत्नी सूर्यभान को छोड़ने के लिए मधुबन जा रहे थे। रास्ते में मधुबन थाना क्षेत्र के मरियम मटूरी से करीब 100 मीटर पहले नहर मार्ग के पास कार चालक दिनेश ने देखा कि बाइक सवार ने अचानक यू टर्न ले लिया।
विज्ञापन
तब दिनेश ने भी कार की दिशा बदल दी लेकिन इसी दौरान एक अन्य बाइक सामने से आ गई। उसे बचाने के प्रयास में दिनेश गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए पानी भरे खेत में जा गिरी।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर मधुबन एसओ विमल प्रकाश राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। कार से घायलों को निकालकर फतेहपुर मंडाव सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विद्यावती तथा अवधेश को मृत घोषित कर दिया। कार चला रहे दिनेश को गंभीर चोटें नहीं लगी हैं।
72 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा
मऊ जिले में अगस्त माह में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। तीन दिन पूर्व दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरसा-बेलौरी मार्ग पर बीते शनिवार की देर रात अनियंत्रित कार के पुलिया से टकराने के बाद नाले में गिरने से एक महिला तथा चार बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे में मृतका मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन कस्बा निवासी की थी। वहीं बुधवार को हुए सड़क हादसों में मृतका विद्यावती देवी भी मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर मोड़ निवासी है। 72 घंटे के बीच मधुबन कस्बा में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत से मातम पसरा हुआ है।