फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RO-ARO exam will be held today at 30 exam centers, preparation is complete

Mau News: आज 30 परीक्षा केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा, तैयारी पूरी

Sun, 27 Jul 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO exam will be held today at 30 exam centers, preparation is complete
मऊ। रविवार को आरओ और एआरओ (समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी) की होने वाली परीक्षा की तैयारी शनिवार को पूरी हो गई। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में 30 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। परीक्षा केंद्रों पर 1400 परीक्षकों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में 13464 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक एक ही पाली में कराई जाएगी। परीक्षा वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अनय प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने नेशनल इंटर कॉलेज इंदारा अदरी सहित कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

घोसी / इंदारा। रविवार को होने वाले समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और एसपी इलामारन जी ने घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी काॅलेज घोसी, वनगावां जैश किसान इंटर काॅलेज, नेशनल इंटर काॅलेज अदरी आदि परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed