फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rise in skin allergy patients amidst heat and rain; forced to seek treatment from doctors specializing in other conditions.

Mau News: गर्मी और बारिश के बीच बढ़े स्किन एलर्जी के मरीज, दूसरे रोग के डॉक्टर से उपचार कराने की मजबूरी

Sat, 25 Jul 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rise in skin allergy patients amidst heat and rain; forced to seek treatment from doctors specializing in other conditions.
जिले में गर्मी, उमस और बारिश के बीच बदलते मौसम का असर लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की त्वचा रोग (डर्मेटोलॉजी) ओपीडी में एलर्जी, खुजली, लाल चकत्ते, फंगल संक्रमण और त्वचा में जलन की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

बीते तीन वर्ष से यहां त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने से आधे से अधिक मरीज निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, जबकि आधे मरीज मजबूरी में अन्य रोगों के डॉक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 70 से अधिक मरीज यहां पहुंचे, जो अत्यधिक पसीना, नमी और त्वचा की सफाई में कमी के कारण इस मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर आए थे।
इसमें दुबारी के रमेश ने बताया कि वह एक्जिमा की समस्या लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने पर उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ा।
वहीं, गाजीपुर जिले के मरदह निवासी सोनू ने बताया कि डर्मेटाइटिस की समस्या होने पर वह पास में जिला अस्पताल होने के कारण पहुंचे थे, लेकिन पता चला कि कई साल से इस बीमारी के डॉक्टर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इनमें से अधिकांश मरीजों ने मौजूद फिजिशियन डॉ. शैलेष कुशवाह से इलाज कराया। बताते चलें कि यहां तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एके रंजन का चार वर्ष पूर्व तबादला होने के बाद से अब तक यहां किसी चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है।
वहींं, इन दिनों पहले गर्मी, बारिश और फिर धूप के बाद बदलते मौसम से बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में भी एलर्जी और संक्रमण की समस्या बढ़ रही है।
उधर, सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती की मांग को लेकर शासन को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही है कि गर्मी और बारिश के बीच का मौसम त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अनुकूल माना जाता है।

इस दौरान पसीना अधिक आने और वातावरण में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं। ऐसे में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या का ग्राफ भी बढ़ा है।

बचाव के उपाय
त्वचा को साफ और सूखा रखें।
सूती और ढीले कपड़े पहनें।
अधिक पसीना आने पर कपड़े बदलें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
किसी भी एलर्जी या संक्रमण के लक्षण दिखने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed