फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Revenue team freed Tal from illegal capture

राजस्व टीम ने अवैध कब्जे से ताल को कराया मुक्त

Fri, 18 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Revenue team freed Tal from illegal capture
मऊ। उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर के नेतृत्व में राजस्व टीम ने शुक्रवार को टेघना गांव पहुंचकर ताल को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर ग्राम प्रधान संतोष सिंह को सुपुर्द करने के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। घोसी तहसील क्षेत्र के टेघना गांव स्थित 16.31 हेक्टेयर ताल के कुछ भाग पर गलत नामांतरण कराकर अपने नाम दर्ज करा लिया था। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान संतोष सिंह द्वारा तहसील में वाद दाखिल किया था। इसको लेकर 13 जून 2016 को तत्कालीन एसडीएम ने नामांतरण को खारिज कर ताल दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर जितेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम न्यायालय में अपील किया।जिसके क्रम में तत्कालीन एसडीएम ने स्थगन दे दिया था। सुनवाई के बाद 24 जुलाई 2020 को एसडीएम आशुतोष राय ने ताल पर नामांतरण को लेकर 15 दिसंबर 2017 के आदेश को निरस्त कर ताल दर्ज करने का आदेश दिया था। एसडीएम सीएल सोनकर ने नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, हल्का लेखपाल अगस्त राजभर के साथ पहुंचकर छह एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर ग्राम प्रधान संतोष सिंह को कब्जा दिला कर सुपुर्दगी में दिया। इसके चलते अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed