फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   retired woman teacher dead body found inside box at home in mau

मऊ: घर में बक्से के अंदर मिली सेवानिवृत्त शिक्षिका की लाश, दो दिन से किसी न देखा तो पुलिस को बताया, बाहर से बंद था दरवाजा

Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
सार

पुलिस शिक्षिका की हत्या की आशंका जता रही है। वह घर में अकेली रहती थीं। शिक्षिका का शव कमरे में एक बक्से में मिला था। जिस पर मजबूत ताला लगाया गया था। साथ ही घर के बाहर भी ताला लगा था। दो दिन से शिक्षिका किसी को नहीं दिखी थीं, जिससे शक होने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
retired woman teacher dead body found inside box at home in mau
शिक्षिका की लाश, मौके पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका की लाश उन्ही के घर में बक्से में बंद मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, शिक्षिका की लाश हत्या करके छिपाई गई थी। वह मऊ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले के बलिया मोड़ के निकट शिवपुरी कॉलोनी में रहती थीं। शिक्षिका को दो दिन से किसी ने देखा नहीं था। आशंका होने पर रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो एक कमरे की अंदर रखे बक्से में बंद की हुई महिला की लाश मिली।

विज्ञापन


मूल रूप से आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने के बस्ती गांव निवासी गीता पांडेंय(62) पत्नी स्व. ओंकार नाथ पांडेय ने ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले के शिवपुरी कॉलोनी में मकान बनवा रखा था। उनकी तीन शादी-शुदा बेटियां ही हैं। जो ससुराल में रहती हैं। गीता पांडेय अकेली मकान में रहती थीं। एक महिला किराएदार ने उनके एक कमरे में कुछ सामान रखा था लेकिन वह एक दिन भी रही नहीं थी।
विज्ञापन


हालांकि वृद्धा के रिश्तेदारों ने किराएदार रखने का विरोध किया था। इधर दो दिनों से वृद्धा का पता नहीं चल रहा था। वृद्धा की बेटी और दामाद फोन कर रहे थे तो फोन नहीं उठ रहा था। इससे सशंकित वृद्धा के दामाद कुंवरपुरवा निवासी संतोष शुक्ल यहां आए। उन्होंने मकान के बाहर ताला बंद देखा तो शंका हुई कि आखिरकार वे कहां चली गईं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

retired woman teacher dead body found inside box at home in mau

भीटी पुलिस चौकी इंचार्ज शिवमूर्ति तिवारी मौके पर पहुंचे। रिश्तेदारों के अनुरोध पर पुलिस ने मकान के बाहर बंद ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने एक कमरे में रखे बक्से में बंद उनकी लाश मिली। बक्से में भी मजबूत ताला लगाया गया था। मौके पर चाय के तीन प्याले रखे थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया है कि वृद्धा की हत्या करके उनके शव को बक्से में बंद कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर फारेंसिंक टीम और डाग स्कॉयड को भी बुलाया। दोनों टीमों ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन का प्रयास किया।

किसी नजदीकी का हाथ होने की आशंका
एसपी ने बताया कि घटना स्थल की स्थिति देखते हुए ऐसा लगता है कि सेवानिवृत शिक्षिका की हत्या को किसी परिचित ने ही अंजाम दिया है। जिसके पास ताले की चाबी होगी। मुख्य दरवाजे पर लगा मजबूत ताला पुराना था। जिस बक्से में शव छिपाया गया था, उस बक्से में भी मजबूत ताला बंद था। कमरे में रखे गए चाय के तीन प्याले यही संकेत दे रहे थे कि परिचित होने के नाते ही वृद्धा ने उन्हें कमरे में बिठाकर चाय पिलाई होगी।

बेटी-दामाद ने जताया था विरोध
मकान में किराएदार रखने का विरोध कुंवरपुरवा गांव निवासली दामाद संतोष शुक्ल ने किया था। उन्होंने कहा था कि आप अकेली घर में रहती हैं, कोई किरायेदार रखना ठीक नहीं होगा। 

तीसरा व्यक्ति भी आता जाता था घर
सेवानिवृत्त शिक्षिका की देखभाल के लिए कभी-कभी एक तीसरा व्यक्ति भी आता जाता रहता था। उस व्यक्ति पर भी पुलिस को संदेह है कि कहीं रुपयों के लालच में उसी ने तो वृद्धा की हत्या नहीं कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed