फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   result

सेकेंडरी में शिफा परवीन सीनियर सेकेंडरी में अबू हजैफा टापर

Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
result
मऊ। मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम बुधवार की घोषित कर दिए गए। मदरसा बोर्ड सेकेंडरी कक्षा में शीर्ष तीन स्थानों पर बेटियों ने कब्जा किया है। शिफा परवीन ने पहला स्थान प्राप्त किया है। शिफा शहर के डोमनपुरा की रहने वाली है। सीनियर सेकेंडरी में अबू हुजैफा ने फारसी में 89 प्रतिशत नंबर लाकर पहलेेे स्थान पर कब्जा किया है। सीनियर सेकेंडरी में प्रथम तीन स्थानों पर बालकों का वर्चस्व है। कामिल में दूूसरे और तीसरे स्थान पर पर भी बेटियों ने ही कब्जा जमाया है। फाजिल में भी दूसरे नंबर पर भी बेटी ही काबिज है। परीक्षा परिणाम आते ही टापरों के घरों पर खुशी का माहौल है। मदरसा की छात्राओं और छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि वह भी किस से कम नहीं है। शहर के डोमनपुरा जफर नगर निवासी और मदरसा दारूल ओलूम निस्वा की छात्रा शिफा परवीन पुत्री इरशाद अहमद ने सेकेंडरी परीक्षा में 83.50 अंक लाकर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि सीनियर सेकेंडरी टापर अबू हुजैफा पुत्र मुजीबुरर्हमान है। इसका नंबर 89 प्रतिशत है। यह मदरसा जामिया असरिया दारुल हदीस का छात्र है। कामिल परीक्षा में नौशाद अहमद पुत्र मु. रमजान ने 71.50 प्रतिशत नंबर लाकर जिले में पहला स्थान लाया है। यह डोमनपुरा जफर नगर का निवासी तथा मदरसा दारूल ओलूम निस्वा का छात्र है। मदरसा बोर्ड की फाजिल की परीक्षा का जनपद टापर नवाज शरीफ पुत्र नसीम अहमद 73.88 वाराणसी जिले के कोटवा का निवासी है। यह मदरसा तैबतुल ओलेमा जामिया अमजदिया रिजविया घोसी का छात्र है। मदरसा के छात्रा छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। छात्राओं ने यह दिखा दिया है कि वे भी किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

लालमन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed