घोसी। जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रांगण में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा अनुरूप दक्षता प्राप्त करने वाले एवं विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को रविवार को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती एवं बीईओ बलिराम ने अंकिता, उजाला, श्वेता, शालिनी, शबा परवीन,पवन कुमार, प्रियांशी, दीपक, मेराज, सुनैना, आयुषी को शैक्षणिक सामग्री एवं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बीईओ बलिराम ने कहा कि डॉ. रामविलास भारती द्वारा इस प्रकार के नवप्रयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अभिभावकों के सहयोग के बिना हम बच्चों को निपुण नही बना सकते। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने आभार जताया। इस दौरान अरविन्द पाण्डेय, फिरोज अहमद, सुभाष यादव, दिनेश सिंह, ग्राम प्रधान बालचन्द राम, दयाशंकर यादव, विवेक सिंह, पवन सिंह उपस्थित रहे।