फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Resolution Day: Not a single complaint has been settled at four police stations

समाधान दिवस: चार थानों पर एक भी शिकायत का निपटारा नहीं

Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Resolution Day: Not a single complaint has been settled at four police stations
मऊ। जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले के 12 में से 11 थानों पर कुल 88 शिकायतें आईं। इनमें से महज दस का निपटारा किया गया। कोपागंज, रामपुर, दक्षिण टोला और रानीपुर थानों पर एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हुआ। शहर कोतवाली में कोई शिकायतकर्ता शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पर जनता की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान कोपागंज, रामपुर, दक्षिण टोला और रानीपुर थानों पर एक भी शिकायतों का निपटारा नहीं किया जा सका। शहर कोतवाली में एक भी शिकायत आई नहीं। इन चारों थानों पर आए फरियादियों को निराशा हाथ लगी। चिरैयाकोट थाने पर पांच प्रार्थनापत्र आए जिसमें एक का निपटारा किया जा सका। दक्षिणटोला थाने मे कुल दो प्रार्थनापत्र आए इनमें से एक का भी निपटारा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

दोहरीघाट में चार में से मात्र एक का और घोसी कोतवाली में17 में से मात्र दो शिकायतों का निपटारा किया गया। हलधरपुर थाने में कुल 15 शिकायतों में से महज दो का का निपटारा किया गया। कोपागंज थाने में पांच, रानीपुर थाने में तीन और रामपुर थाने में दो प्रार्थना पत्र आए। इनमें से किसी का निपटारा नहीं हुआ। मधुबन थाने में 10 शिकायतों में से एक निपटारा किया गया। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना में 11 प्रार्थनापत्रों में एक निपटाया गया। सरायलखंसी थाने में 14 प्रार्थनापत्रों में से दो का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर पुलिस करे मुकम्मल तैयारी : एसपी
मुहम्मदाबाद गोहना। जनपद पुलिस अधीक्षक सुशील घुले चंद्रभान शनिवार को अचानक मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंचे। इस दौरान समाधान दिवस पर शिकायत लेकर आए फरियादियों की फरियाद भी सुना और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई रखने, पुलिसकर्मियों के बैरक को साफ रखने और भोजनालय आदि में गुणवत्ता कायम रखने का निर्देश दिया। विभिन्न मुकदमों में वांछित और पकड़े गए दो पहिया और चार पहिया वाहनों को भी उन्होंने क्रमवार रखने और उस पर अपराध संख्या और वर्ष अंकित करने का निर्देश दिया। उन्होंन आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस को मुकम्मल तैयारी करने का निर्देश दिया।
शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली परिसर हुआ। इस दौरान लगभग 12 बजे पुलिस अधीक्षक कोतवाली पहुंचे और उन्होंने मौजूद लोगों की शिकायतें सुना। समाधान दिवस पर कुल 11 शिकायतें मिली जिसमें से मात्र एक का निस्तारण किया जा सका। उन्होंने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर लगाम कसने, अपराधिक तत्वों को चिह्नित करने और क्षेत्र में अमन चैन कायम करने को लेकर कोतवाल शैलेश सिंह को निर्देशित किया।

घुले ने कहा कि कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं इसके लिए पुलिस तैयारी पूरी मुकम्मल कर लिया जाए। अपराधिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कर्रवाई किया जाए। गांव में मामूली विवाद में भी पुलिस हस्तक्षेप कर उसको सुलझाने में सहयोग करे। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed