{"_id":"60b528918ebc3e00d175e96e","slug":"repair-work-of-two-dams-will-be-done-at-a-cost-of-6-40-crores-mau-news-vns5923649180","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.40 करोड़ की लागत से दो बंधों का होगा मरम्मत कार्य:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.40 करोड़ की लागत से दो बंधों का होगा मरम्मत कार्य:
विज्ञापन
मऊ। अब शीघ्र ही बीबीपुर-बेलौली बंधा तथा परसिया हाहा नाला रिंग बंधा का मरम्मत कार्य शुरू होगा। शासन की तरफ से 6.40 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सिंचाई विभाग की कवायद से एक दर्जन से अधिक गांवों की लगभग 20 हजार आबादी के लोगों को घाघरा के कहर से सुरक्षा मिल सकेगी।
घाघरा प्रतिवर्ष घाघरा कहर बरपाती है। घाघरा के कहर से देवारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से बीबीपर बेलौली बंधा तथा हाहा नाला परसिया रिंग बंधा बनाया गया है। गत वर्ष घाघरा में आई बाढ़ से बीबीपुर बेलौली बंधा जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। एक स्थान पर कट गया था। इसी क्रम में हाहानाला परसिया रिंग बंधा घाघरा की कटान के चलते पतला हो गया है। सिंचाई विभाग की तरफ से दोनों बंधों की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से कवायद अंतिम प्रक्रिया में चल रही है।
बीबीपुर बेलौली बंधा की मरम्मत के लिए शासन की तरफ से 1.45 करोड़ रुपया तथा 4.95 करोड़ हाहा नाला परसिया रिंग बंधा के लिए स्वीकृत हो गया है। सिंचाई विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। दोनों बंधों की मरम्मत कार्य होने से बीबीपुर, सरयां, पतनई, सड़ासो, ठाकुरबाग सहित दर्जनों गांवों की लगभग 20 हजार की आबादी को घाघरा के कहर से सुरक्षित हो सकेंगे।
विज्ञापन
इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान का कहना है कि बीबीपुर-बेलौली बंधा तथा परसिया हाहा नाला रिंग बंधा के मरम्मत कार्य के लिए शासन से 6.40 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। 6.40 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। टेंडर हो गया है। मौसम सामान्य होते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।