फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relief from heat due to rain with strong wind

Mau News: तेज हवा के साथ हुई बारिश से गर्मी से मिली राहत

Fri, 23 Jun 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to rain with strong wind
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर तार टूटने से रात भर विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ा। वहीं लोग चैन से सो नहीं पाए। बृहस्पतिवार को दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। रात में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस बरकरार रहा।
विज्ञापन

लगातार एक हफ्ते से तेज धूप तथा लू से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। पारा 42 डिग्री के पार चला गया था। बुधवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने का असर बृहस्पतिवार को दिखा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 63 प्रतिशत रही। जबकि आठ किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर चमक दिखने लगी है। किसानों की मानें तो तापमान में कमी आने से धान की नर्सरी का ग्रोथ तेजी से होने लगेगा। परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव में बुधवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते मेन केबिल टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ा। वहीं बिजली गुल रहने से गर्मी व उमस से लोग चैन से सो नहीं पाए। बृहस्पतिवार को मध्याह्न बाद तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed