फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relief from heat and humidity due to heavy rain

झमाझम बारिश से मिली गर्मी व उमस से राहत

Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat and humidity due to heavy rain
मऊ नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को अपराह्न झमाझम बारिश शुरू हुई तो किसानों के चेहरे खिल गए। काफी समय बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। जून माह की अपेक्षा जुलाई माह में बारिश कम होने से रोपाई लगभग 62 प्रतिशत तक ही हो पाई है।
विज्ञापन

आषाढ़ माह में बारिश न होने के चलते रोपाई की गति काफी धीमी गति से चल रही है। कई दिनों से तेज धूप के चलते गर्मी व उमस से लोग बेहाल थे। शनिवार को मौसम में बदलाव दिखा। तड़के से ही आकाश में बादल छाए रहे। हवा चल रही थी। अपराह्न बाद कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश होने से नगर के भीटी, मुंशीपुरा, रघुनाथपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलजमाव के चलते लोगों को परेशानी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 84 प्रतिशत रही। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। मौसम अनुकुल होने से किसान रोपाई कराने में जुटे देखे गए। बारिश के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो मई माह में 62.75 मिमी, जून माह में 152.10 मिमी तथा नौ जुलाई तक 40.25 मिमी सहित 255.12 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। किसानों की मानें तो जून माह की अपेक्षा जुलाई माह में बारिश कम होने से रोपाई धीमी गति से चल रही है। अभी तक 62 प्रतिशत ही रोपाई हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed