फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rehearsal of the Republic Day parade

गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास

Wed, 21 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 21 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal of the Republic Day parade

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का पुलिस लाइन के मैदान में बुधवार को पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें परेड का निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी तेजस्वरुप सिंह ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेटों को महत्वपूर्ण सलाह दिया।


आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर  पुलिस लाइन में होने वाली परेड का अभ्यास कई दिनों से चल रहा है। परेड में पुरुषों पुलिसकर्मियों की पांच  टोली, महिला पुलिसकर्मियों की एक टोली,
विज्ञापन


 राजीव गांधी महिला पीजी कालेज के छात्राओें की एनसीसी की एक टोली और पब्लिक सहर महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेटों की एक टोली शामिल रही। इसके साथ ही पुलिस का बाइक दस्ता भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार को परेड का पूर्वाभ्यास देखने के लिए एएसपी तेजस्वरुप पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होेंने परेड में होने वाली कमियों के बारे में बताया। एएसपी तेजस्वरुप सिंह ने महिला एनएसीसी कैडेटों और बाइक  दस्ता में

शामिल पुलिसकर्मियों को अपनी परेड को अच्छी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को होने वाली परेड को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जी जान से लग जाए। एएसपी तेजस्वरुप सिंह ने इसके साथ ही


 पुलिस लाइन मैदान की आकर्षक साज सज्जा के लिए भी पुलिस लाइन निरीक्षक को निर्देशित किया। परेड के पूर्वाभ्यास का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राना खातून, पब्लिक सहर महिला महाविद्यालय के प्रबंधक शेख शल्ल्रू, बबल्रू आदि मौजूद रहे। पुनीत श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed