फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reduction in MNREGA documents with housing found in DM's inspection

डीएम के निरीक्षण में मिली आवास के साथ मनरेगा के दस्तावेजों में कमी

Thu, 08 Oct 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Reduction in MNREGA documents with housing found in DM's inspection
कोपागंज। जिलाधिकारी अमीत बंसल ने बृहस्पतिवार की शाम कोपागंज ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आवास मनरेगा के दस्तावेजों में कमी मिलने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए कमियों को दुरस्त करने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे जिलाधिकारी अमित बंसल और मुख्य विकास अधिकारी रामवीर वर्मा कोपागंज ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी सबसे पहले कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने मनरेगा, शौचालय, आवास, आय व्यय सहित अन्य दस्तावेजों से संबंधित रजिस्ट्रर के बारे में जानकारी ली। जांच में मनरेगा रजिस्ट्रर को अपूर्ण देखकर एनआरपी तथा खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए इसे दुरस्त कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वो ब्लॉक परिसर का निरिक्षण के दौरान शहीद स्तम्भ पर केवल शहीदो के नाम लिखे होने के कारण खंड विकास अधिकारी को शहीद के गांव और शहीद होने की तारीख लिखने का निर्देश दिया। वहीं खंड विकास अधिकारी का आवास खंडहर देख तत्काल उसका निर्माण कराने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया। डीएम के निरीक्षण से अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान डीीओ विजय शंकर राय, बीडीओ देवकुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed