फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Recognition of school up to 8th, high school-inter classes going on

Mau News: स्कूल की मान्यता आठवीं की, चल रही हाईस्कूल-इंटर की कक्षाएं

Sun, 24 Mar 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Recognition of school up to 8th, high school-inter classes going on
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न विकास खंड क्षेत्र के कई विद्यालयों की मान्यता तो आठवीं तक की है, लेकिन हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कक्षाएं चल रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने के लिए विकास खंड वार जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम छापेमारी कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पूरी रिपोर्ट सौपेंगी। गत दिनों यू डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग के मामले में लापरवाही बरतने वाले 44 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है। शिक्षा विभाग की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई से विद्यालय प्रबंधकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

जिले में 2000 से अधिक स्कूल हैं। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के ऐसे कई मान्यता प्राप्त स्कूल हैं, जहां आठवीं तक की कक्षा कीी मान्यता है, लेकिन कोचिंग की आड़ में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कक्षाएं चल रही हैं। बच्चों का नामांकन दूरदराज के मान्यता प्राप्त स्कूलों से करा दिया जाता है। स्कूलों में तैनात अप्रिशिक्षित शिक्षक उन्हें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम पढ़ाते हैं। इससे विद्यार्थी किसी तरह हाईस्कूल व इंटर उत्तीर्ण तो हो जाते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा की दौड़ में पीछे रह जाते हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छह स्कूलों का किया निरीक्षण, तो मिली गड़बड़ी
गत माह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परदहां विकास खंड क्षेत्र के छह मान्यता प्राप्त स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता और गड़बड़ी मिली थी। बीएसए ने प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा था। गत दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यू डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग के मामले में लापरवाही बरतने वाले 44 माध्यमिक स्कूलों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग एक्शन के मूड में है। सूत्रों की मानें तो 20 से अधिक स्कूल शिक्षा विभाग के रडार पर हैं। विभाग में नियमों का अनुपालन न कराने के मामले में शिकायतें आ रही हैं। इसके लिए विभाग ने विकास खंडवार खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम गठित किया है। जांच टीम छापेमारी कर रिपोर्ट सौपेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने कहा कि नियम के विरुद्ध चल रहे स्कूलों की जांच पड़ताल कराई जाएगी। विकास खंडवार जांच टीम गठित की गई है। अभियान चलाकर छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed