फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rebuilding the Washing Line

वाशिंग लाइन का फिर से निर्माण

Thu, 04 Apr 2019 11:52 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rebuilding the Washing Line
वाशिंग लाइन के क्रैक हुए पिलरों को तोड़ते हुए मजदूर। अब नए तरीके से बनेंगे बीम वाले बनेगे पिलर।  - फोटो : mau
 20 करोड़ की लागत से चार साल में बन कर तैयार हुए वाशिंग लाइन को अब रेलवे फिर से तोड़कर बनवाएगा। वाशिंगलाइन के लिए बनाए पिलरों में आए क्रेक के बाद रेलवे ने यह निर्णय लिया है। गुरुवार को पुराने पिलरों को तोड़ने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। अब बीम आधारित पिलर पर वाशिंग लाइन बनाई जाएगी। इस कार्य में तीन माह से अधिक समय लगने की उम्मीद है। उधर इस दौरान निर्माण कार्यो की जानकारी लेने के लिए गोरखपुर से निर्माण शाखा के चीफ इंजीनियर मौके पर मौजूद रहे। उधर, रेलवे जांच में लीपापोती में जुटा है।।
विज्ञापन


छह मार्च को रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा लोकार्पण के बाद भी एक माह से बंद वाशिंगपिट का संचालन अब तीन माह बाद दुबारा मेटेनेंस के बाद ही शुरू हो सकेगा। लोकार्पण के दूसरे दिन 13 पिलरों में आए क्रेक ने सालों से बन रहे वाशिंगपिट कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी। अमर उजाला द्वारा 8 मार्च वाशिंग पिट के पिलर हुए क्षतिग्रस्त शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद चेते रेलवे प्रशासन ने इस खामी को दुरस्त कराने की कवायद की। बल्कि 14 मार्च  को एक पिलर का तोड़कर  सैंपलिंग के लिए ले जाया गया था। वाशिंगलाइन का निर्माण में अमानक सामग्री के प्रयोग के चलते जांच में पिलर मजबूत नहीं होना पाया गया। लेकिन 20 दिन से ज्यादा बीतने के बाद निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारी- कर्मचारी तथा कार्यदायी संस्था पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


 रेलवे सूत्रों की माने तो रेलवे द्वारा वाशिंगलाइन में बने पिलर को मजबूती देने के लिए विम आधरित पिलर का निर्माण कराया जाएगा। इसमें तीन माह से ज्यादा का समय लगेगा। गुरुवार को निर्माण कार्यो की जानकारी लेने के लिए गोरखपुर से निर्माण शाखा के चीफ इंजीनियर भी वाशिंगपिट पहुंचे। जहां उन्होंने वाशिंगलाइन का मुआयना करते हुए स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चले कि मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म चार के दूसरी छोर स्थित करीब 20 करोड़ की लागत से कोचिंग टर्मिनल तथा वाशिंगपिट का निर्माण कराया गया। जहां 6 मार्च को लोकार्पण के पहले दिन ही वाशिंग पिट का शुभारंभ के दौरान लखनऊ-मऊ दिसप्ताहिक एक्सप्रेस की धुलाई के दौरान दो पिलर क्रेक हो गए थे। इस बाबत पूवोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि वाशिंग लाइन को मजबूती देने के लिए इसका दुबारा निर्माण कराया जा रहा है। उन्हाेंने जांच की प्रगति और आनन फानन में दुबारा टेंडर जारी करने के के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed