फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ration card holder offended by neglect, sloganeering

राशनकार्ड धारक उपेक्षा से नाराज, नारेबाजी की

Tue, 18 Sep 2018 10:54 PM IST
mau
mau Updated Tue, 18 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ration card holder offended by neglect, sloganeering
दोहरीघाट के गोंठा में समस्याओं का निस्तारण न होने पर खाद्य रसद मंत्री अतुल गर्ग का विरोधकरतीं महिलाएं। - फोटो : mau
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा स्थित एक मोटल पर मंगलवार को आए खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग से शिकायत करने आए राशनकार्ड धारक  मंत्री के उपेक्षा से भड़क गए। उन्होंने मंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पात्रगृहस्थी, अंत्योदय राशनकार्ड में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की शिकायत करने के लिए घोसी, मधुबन तहसीलों के चार ब्लाक दोहरीघाट, फत्तेहपुर मडांव, घोसी, बड़रांव से भारी संख्या में राशन कार्डधारक गोठा स्थित मोटल पर मंत्री से शिकायत करने और समस्या के समाधान की आस लेकर सुबह ही पहुंच गए थे। मंत्री का काफिला पूर्वाह्न लगभग 10 बजे मोटल पहुंचा तो लोगों के चेहरे पर चमक दिखी, लेकिन दो घंटे बाद राज्य मंत्री के जाते ही उनका गुस्सा फूट गया। नाराज राशन कार्डधारक सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि महीनों से राशनकार्ड में तकनीकी खामी को दुरुस्त कराने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दोहरीघाट कस्बा से आई सुनीता, अनीता, चंद्रावती, गुड्डी, राखी, रेखा, गीता, सीता ने बताया कि वह राशनकार्ड बनवाने के लिए मंत्रीजी से शिकायत करने के लिए सुबह ही मोटल आ गई थी, लेकिन मंत्री तक नहीं पहुंच पाई।  उधर राशन कार्ड बनवाने के लिए वर्षो से चक्कर लगाकर थक चुकी  दोहरीघाट के ग्राम पंचायत गोंफा की रहने वाली रीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार जिसका दो वर्ष पूर्व में ब्रेन हेमरेज होने के चलते दोनों आंख चली गई। परिवारजन के साथ  मंत्री से मिलने आई थी लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने मिलने नहीं दिया। ऐसे में वह फूट-फूट कर रोने लगी। रीता ने बताया कि चार बार आनलाइन आवेदन पर भी राशन कार्ड नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed