फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ramgarh Khantia road is in a pit, letter sent to CM

Mau News: गड्ढे में तब्दील है रामगढ़ खंतिया मार्ग, सीएम को भेजा पत्र

Sun, 15 Mar 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ramgarh Khantia road is in a pit, letter sent to CM
बड़ागांव ब्लाक का जर्जर रामगढ़ खंतीया मार्ग
कुसुम्हा क्षेत्र के मांदी सुकलौली से रामगढ़ खंतिया तक जाने वाला मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रह है। लोगों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र का मादी सिपाह बाजार से रामगढ़ मुख्य मार्ग होने से लोकवली, कुशहा, खंतीया, पारडीह, मादी दुल्लह, तमारी, माधोपुर सहित विभिन्न गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। सड़क जगह-जगह टूट जाने से वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोग आंदोलित हैं। इस संबंध में क्षेत्र के रामकिशोर राय, शुभम राय, विपिन राय, रमनेता मौर्य, सीताराम चौहान, राजाराम चौहान, रामवृक्ष का कहना है कि सड़क बदहाल होने से क्षेत्र की विकास गति धीमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नही हो सका है। घोसी एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, जानकारी लेकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed