फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rally expelled to increase voting percentage

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को निकाली गई रैली

Tue, 16 Apr 2019 12:02 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rally expelled to increase voting percentage
खीरीबाग स्थित तालीमुद्दीन मदरसा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : mau
 जिले के तीन ब्लॉकों में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। परदहा ब्लाक के सरयां रघुनाथपुर गांव में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान तथा मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


बढुआगोदाम :  जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ एसडीएम डा. अंकुर लाठर और बीएसए ओपी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ ही जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण भी किया। डीएम ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किये गये प्रयास से मतदान प्रतिशत अवश्य बढे़गा। बताया कि मतदान का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों को स्कूल में बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लोगों को शिक्षा और मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके बीईओ अधिकारी रमेश सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, ग्राम प्रधान उमाकांत यादव, सहेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, रत्नेश पांडेय, रामवचन यादव, रमाकांत तिवारी, मनोज, शाहनवाज बानो आदि रहे।
विज्ञापन


वलीदपुर : मदरसा नूरुउल इस्लाम के छात्रों ने  रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया। मदरसा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद हसन के नेतृत्व में रैली बिछलापूरा, छोटी बाजार, बड़ी बाजार, उत्तर का पूरा, भीटी, भीरा  होते हुए वापस मदरसा पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में मौलाना आसिफ कासमी, मौलाना अनीसुउर रहमान, हाफिज मोहम्मद असलम, अजीम, मौलवी अबूबकर, नईमअख्तर, सहाबुद्दीन सहित  अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन :  दरगाह स्थित बापू स्मारक  इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीराम बदन के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली रामपुर माफी, कोल्हूआ, कटघरा महलू, दरगाह गांव का भ्रमण करते हुए वापस कॉलेज प्रागंण पहुंचकर गोष्टी मे तब्दील हुई। प्रधानाचार्य श्रीराम बदन ने शिक्षको सहित बच्चों को मतदान की शपथ दिलाते हुए मतदान के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह, विपिन विहारी राय, आशुतोष सिंह, शिव शंकर यादव मौजूद रहे। घोसीः बड़राव के प्राथमिक विद्यालय कपरियाडीह प्रांगण से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैैली निकाली गई। रैली को एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय, अनिल, शिवनाथ, विजेंद्र चौहान, शहाब मकबूल खान, मकरध्वज, मोतीचंद आदि रहे। वहीं मदरसा अरबिया वासियतुल उलूम बैसवाड़ा घोसी के बच्चों द्वारा सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रबंधक हाजी अंसार अहमद, प्रधानाचार्य मोहम्मद आजमी, हाफिज जावेद, कय्यूम खान, साजिद खान, जुबर अहमद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed