फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rain with storm, mercury dropped

Mau News: आंधी के साथ बारिश, पारा गिरा

Wed, 22 May 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain with storm, mercury dropped
मऊ। जिले में सोमवार की रात नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में आंधी और चमक के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। कई इलाकों में घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कई जगह सड़कों पर जलभराव होने के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार की रात आंधी के साथ बारिश होने के चलते जिले के कई इलाकों में लगभग चार घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




बारिश होने के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह से ठंडी हवा चली। तेज हवा के चलते धूप का असर थोड़ा कम रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम बदलने की वजह से पिछले 24 घंटे में अधिकतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 41 प्रतिशत रही। जबकि 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed