फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rain stories like clouds ...

बादलों की तरह बारिश की कहानी...

Tue, 27 Nov 2018 10:26 PM IST
mau
mau Updated Tue, 27 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Rain stories like clouds ...
डोमनपुरा स्थित एमएए फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक शाम शकील आजमी के नाम कार्यक्रम में बोलते शायर शकील आजमी। - फोटो : mau
 बॉलीवुड के युवा गीतकार तथा शायर शकील आजमी के सम्मान में सोमवार की रात एमएए फाउंडेशन डोमनपुरा परिसर में‘एक शाम शकील आजमी के नाम’ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शकील ने अपने कलामों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोग वाह-वाह कर उठे।
विज्ञापन


शकील आजमी ने हाल दिल का उसे सुनाते हुए, रो पड़ा था मैं मुस्कुराते हुए..., भीगती जा रही थी एक लड़की, बारिशों में नशा मिलाते हुए सुना कर समां बांध दिया।  इसके अलावा ‘बादलों की तरह बारिश की कहानी में रहो, तुम मेरा गम हो मेरे आंख के पानी में रहो’, ‘परों को खोल जमाना, उड़ान देखता है, जमीन पर बैठ कर क्या आसमान देखता है’, ‘खुद को इतना भी मत बचाया कर, गर बारिशें हों तो भीग जाया कर’ सुना कर देर रात तक महफिल को ऊंचाइयां दीं।  शायर इमरान सागर ने ग़जल प्रस्तुत किया। डॉ.  खालिद ने वह कौन है जो बचाता है मुझको लहरों से, मैं डूबता हूं तो तिनके से जोड़ देता है सुना कर वाहवाही लूटी। गायक अफजाल ने शकील आजमी के लिखे गाने को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जमाल अर्पण ने  कहा कि शकील आजमी जैसी बालीवुड की चर्चित हस्ती हम लोगों के बीच उपस्थित है। डॉ. मोहम्मद जियाउल्लाह ने कहा कि जुबान से निकले और दिल में बैठे ऐसी शायरी शकील आजमी ने सुना कर उर्दू अदब को एक अद्भुत नमूना पेश किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वर्तमान समय में दर्शकों के हिसाब से फिल्में बन रही है। फिल्मों में अश्लीलता के सवाल पर कहा कि अश्लीलता का सबसे बड़ा पैमाना दर्शक है। ऐसी फिल्मों का आकलन करना चाहिए। इस अवसर पर सरफराज सिल्को, सईदुज्जफर, राशिद असरार, इम्तियाज नोमानी, मंजर कमाल, कमाल अख्तर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed