फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on the prompt resolution of issues at the Farmers' Day meeting

Mau News: किसान दिवस की बैठक में समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

Thu, 22 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on the prompt resolution of issues at the Farmers' Day meeting
विकास भवन सभागार में बुधवार को परियोजना निदेशक एवं जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज की अध्यक्षता में किसान दिवस की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें किसानों ने कृषि और ग्रामीण जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। जिला विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसान देवेंद्र सिंह ने परशुपुर स्थित सघन सहकारी समिति के जर्जर गोदाम और उसकी भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने के साथ भूमि की निशानदेही कराने की मांग की। जयप्रकाश राय ने मोहम्मदपुर में पानी की टंकी के पिलर में दरार और अरदौना में गिरे बिजली के पोल की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने सरवा आदेडीह में बंद राजकीय नलकूप को भी चालू कराने की बात कही।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद गोहना के एक किसान ने खुशामदपुर में सरकारी विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी कार्यकत्री की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया। इस पर जिला विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी से तत्काल बात करने को कहा। जिला कृषि अधिकारी ने जिले में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने किसानों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता विद्युत आशीष कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed