फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   rain brings relief to farmers, heat, humidity

बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी, उमस से मिली राहत

Sat, 11 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
rain brings relief to farmers, heat, humidity
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को तड़के झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। दिन भर बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। बारिश के चलते दिन भर रोपाई का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

जिले में बारिश का क्रम जारी रहने से किसानों के चेहरे पर चमक देखी जा रही है। शनिवार को तड़के लगभग पांच बजे से ही बारिश शुरु हो गई। लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश होने से गर्मी व उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

बारिश होने के चलते नगर के निचले इलाकों में भीटी, निजामुद्दीनपुरा, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, चांदपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों तथा जिले ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलजमाव के चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। गड्ढ़े में तब्दील संपर्क मार्गो पर जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार को तड़के झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी, उमस से राहत मिली। मौसम अनुकूल होने के चलते दिन भर रोपाई का कार्य चलता रहा। धान की फसल में लोग यूरिया का छिड़काव करते देखे गए। उधर बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह जलजमाव के चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed