फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Railways ran examination special trains, long distance roadways buses made rounds on local routes.

Mau News: रेलवे ने चलाई परीक्षा स्पेशल ट्रेन, लंबी दूरी की रोडवेज बसों ने लोकल रूटों पर लगाए फेरे

Sun, 18 Feb 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Railways ran examination special trains, long distance roadways buses made rounds on local routes.
मऊ। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने शनिवार को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाया। स्पेशल ट्रेन वाराणसी सिटी के लिए मऊ जंक्शन के लिए दोपहर एक बजे निकली। पहले दिन मऊ जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान रेलवे स्टेशन परिसर और बाहर भ्रमण करते रहे। वहीं दोहरीघाट डिपो की बसों को लंबी रूट दिल्ली, कानपुर और लखनऊ न भेजकर लोकल रूटों पर भेजा गया। अभ्यर्थियों और रेगुलर यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए रोडवेज के अधिकारी देर शाम तक परिसर में तैनात रहे। मऊ डिपो के बेड़े में 51 और दोहरीघाट डिपो में 42 बसें हैं। मऊ डिपो की 10 अनुबंधित और निगम की 41 बसों का 12 रूटों पर संचालन होता है। वहीं दोहरीघाट डिपो की अधिकांश बसें लंबी रूट पर दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के लिए चलती हैं। हालांकि आसपास के जिलों से अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही जिससे वो निजी साधनों से ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। इसके चलते रोडवेज और रेलवे पर दबाव कम रहा। हालांकि सामान्य दिनों से भीड़ कुछ अधिक रही। रेलवे पुलिस बल के प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल सहित 33 और जीआरपी प्रभारी विवेकानंद यादव के नेतृत्व में 42 जवान 24 घंटे तक तैनात रहे। मऊ जंक्शन पर आने वाली ट्रेनों को आरपीएफ के जवानों ने सघन तलाशी ली। सुरक्षित तरीके से ट्रेनों को रवाना कराया। निरंतर ट्रेनों का अनाउंसमेंट होता रहा। ट्रेन के के आने पर भगदड़ की स्थिति न हो इसके लिए ट्रेन का प्लेटफार्म नहीं बदला गया। पहले से निर्धारित प्लेटफार्मों पर ही ट्रेनों का ठहराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed