{"_id":"611552278ebc3e76bc0e1ab4","slug":"railway-under-pass-became-trouble-for-passers-by-mau-news-vns6057560101","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों के लिए मुसीबत बना रेलवे अंडर पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों के लिए मुसीबत बना रेलवे अंडर पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज विकास खंड के बाड़ागांव में गत वर्ष बनाया गया अंडर पास लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस अंडर पास से हर रोज सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन इस अंडर पास में अक्सर पानी भरा रहने से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या से निजात दिलाने के लिए अब तक कुछ नहीं गया।
जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित पांच हजार की आबादी वाला बाड़ागांव तीन किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। गांव सराय मक्खन, कटबनिया, छपरा, शेखपुर आदि मुहल्ले में बंटा हुआ है। इंदारा-मऊ स्टेशन के बीच फाटक संख्या ई-थ्री सी पर अंडर पास का निर्माण किया गया है। बाड़ागांव रेल लाइन के दोनों तरफ बसा हुआ है। अंडर पास में पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। बाड़ागांव के अलावा दर्पनारायणपुर तथा ईसोपुर गांव के बीच आवागमन के लिए यह अंडर पास एकमात्र रास्ता है। जिसमें पानी भरा हुआ है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। इससे गुजरने वाले वाहन सवार अक्सर पानी के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई बार ग्रामीण पंप के माध्यम से अंडर पास में भरे पानी को निकाल चुके हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों व महिलाओं को होती है। इस संबंध में गांव के अरविंद यादव, विजय कुमार राजभर, अजीत कुशवाहा, ग्राम प्रधान जितेंद्र राजभर का कहना है कि जब से अंडर पास बना है, ग्रामीण परेशान हैं। अक्सर कोई न कोई इस अंडर पास में भरे पानी में गिरकर चोटिल हो जा रहा है। लोगों को इस मार्ग से होकर जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है।