फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Railway officer honored for excellent services during lock down

लॉक डाउन के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेल अधिकारी सम्मानित

Sat, 27 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Railway officer honored for excellent services during lock down
मऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन में देश के कोने कोने में फंसे जनपद के प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सराहनीय भूूमिका का निर्वहन करने वालेे मऊ जंक्शन के रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों को अखिल भारतीय रेल यात्री महासंघ की ओेर से शनिवार को अंगवस्त्रम, वर्क सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय रेल यात्री महासंघ अध्यक्ष और जेडआरयूसीसी सदस्य श्रीराम जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों नेे रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीराम जायसवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश के कोने कोने में फंसे लगभग 45 हजार लोगों को 63 ट्रेनों के माध्यम से मऊ जंक्शन स्टेशन पर लाया गया। इस दौरान रेलवे के इन कर्मचारियों, अधिकारियों ने कोरोना संकट केेे बीच अथक मेहनत किया। इसके लिए रेल यात्रियों के प्रतिनिधि के रुप में इनका सम्मान समय की मांग है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के दौरान अपने जीवन की परवाह किए बिना रेल अधिकारियों के महत्वपूर्ण कार्य की सार्वजनिक रूप से सराहना हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है। स्टेशन अधीक्षक ददन राम व आरपीएफ निरीक्षक डीके राय ने कहा कि हमने ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी निभाई। इस दौरान कभी-कभी लगातार कई घंटे काम करने पड़े जो हमारी ड्यूटी का हिस्सा रहा है। प्रवासियों को जनपद में लाए जाने के क्रम में लगभग 60 से अधिक ट्रेनों व 45000 यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य तक भेजने में लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग बना रहा। जिसके चलते यह कार्य सकुशल संभव हो सका। रेल यात्री महासंघ संगठन द्वारा कर्मचारियों सहित हम लोगों का सम्मान उत्साहवर्धन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौकेे पर स्टेशन अधीक्षक ददन राम, जितेंद्र चौधरी, आरपीएफ निरीक्षक डीके राय, मण्डल वाणिज्य निरीक्षक सरनाम सिंह मीणा, जीआरपी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार, शाकिब परवेज, आशुतोष जायसवाल, सरीफुद्दीन, रीना कुमारी, संतोष यादव, सतीश यादव, संतोष चौहान, सुजीत राठौर, सुधीर राय, सुनील सिंह, सचिन कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन सचिव व जेडआरयूसीसी सदस्य सन्तोष जायसवाल, स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य व पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य शाह आलम कुरैशी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed