फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rail accident postponed due to driver's understanding, a piece of stone was stuck in the track changing track in mau

मऊ : चालक की सूझबूझ से टला रेल हादसा, पटरी बदलने वाले ट्रैक में फंसा था पत्थर का टुकड़ा

Mon, 26 Apr 2021 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 06:43 PM IST
सार

मऊ में इंदारा जंक्शन पर घटना, डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 
 

विज्ञापन
Rail accident postponed due to driver's understanding, a piece of stone was stuck in the track changing track in mau
मऊ में इंदारा रेलवे स्टेशन के करीब पटरी बदलने वाले ट्रैक में फंसा पत्थर का टुकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में इंदारा जंक्शन पर  छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बची। सोमवार की सुबह ट्रेन पश्चिम आउटर पर जैसे ही पहुंची चालक की नजर पटरी बदलने वाले ट्रैक में फंसे पत्थर के टुकड़े पर पड़ी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेते हुए ट्रेन रोक दी और इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। ट्रैक सही होने के बाद ट्रेन यह से डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई।

विज्ञापन


 इंदारा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह छपरा से चलकर वाराणसी जाने वाली छपरा वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 6:15 बजे पहुंची। प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकने के बाद सिग्लन होने पर इंटरसिटी जैसे ही पश्चिम आउटर पर पहुंची चालक की नजर रेलवे ट्रैक पर गई। आउटर गेट 4 सी के पास पटरी बदलने वाली ट्रैक में पत्थर का दुकड़ा फंसा था। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोक दी। इससे ट्रेन यात्रियों में हड़कंप मच गया।  सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टैक सही कराया। इसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटा रुकने के बाद यहां से 7 बजकर 38 मिनट पर रवाना हुई 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed