फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rack on demand for underbridge

अंडरब्रिज बनाने की मांग पर अड़े

Sat, 16 Jun 2018 12:33 AM IST
mau
mau Updated Sat, 16 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rack on demand for underbridge
अंडरब्रिज की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते राजभर बस्ती के लोग। - फोटो : mau
 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव के किसान और मझौवां राजभर बस्ती की महिलाओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों और  महिलाओं ने ज्ञापन में राजभर बस्ती में आने-जाने और फोरलेन के दूसरी तरफ खेती के लिए अंडर ब्रिज को अनिवार्य बताते हुए उसके निर्माण की बात कही।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि मझौवा राजभर बस्ती में150 परिवार हैं साथ ही गांव की चार सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती की जमीन फोरलेन के उसपार हो जा रही हैं। इसे लेकर गांव के किसानों और बस्ती के लोगों ने नौ जून को फोरलेन का निर्माण कार्य बंद करा दिया था । साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों और काम करा रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया था। मझौवा राजभर बस्ती और किसानों का कहना है कि बस्ती में आने-जाने के साथ किसानो की खेती बारी का मात्र यही एक रास्ता हैं, फोरलेन का निर्माण हो जाने पर बस्ती में आने-जाने के साथ खेती किसानी के लिए रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। बस्ती के लोगो के साथ गांव के किसानों को मजबूरन आठ से दस किलोमीटर दूरी तय कर के बस्ती और खेतों तक जाना पडेगा। साथ ही महिलाओं और किसानों को खेती किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


 किसानों के साथ बस्ती के लोगों का कहना था कि जब तक फोरलेन के नीचे अंडर ब्रिज का निर्माण बस्ती में आने-जाने के लिए नहीं किया जाएगा तब तक फोरलेन का निर्माण कार्य नही होने दिया जाएगा ।  इस बाबत जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने एडीएम को जांच कर मामले की रिपोर्ट देने को कहा। ज्ञापन सौंपने में प्रभावती देवी,कलावती, लालती, गुलइची, अनीता, प्रमिला, उमा, रीता, सुशीला, बाची, सुनीता, रामदेई, गुड़िया, रीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed