फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Question papers were sent to 25 examination centres amid tight security.

Mau News: कड़ी सुरक्षा के बीच 25 परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए प्रश्नपत्र

Sun, 15 Feb 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Question papers were sent to 25 examination centres amid tight security.
यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शनिवार को प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 25 परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए।
विज्ञापन

प्रत्येक वाहन के साथ दो सशस्त्र जवान तैनात रहे, ताकि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में कोई चूक न हो। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर तैयारियां तेजी से चल रही है। पहले चरण में उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर भेजी गई थीं, जबकि शनिवार को प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रुम से
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी निगरानी के बीच रवाना किया गया। वाहन में राजकीय माध्यमिक विद्यालय से एक शिक्षक और दो सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रुम में प्रश्नपत्र रखवाया गया।

सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस गौतम प्रसाद ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed