फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Python caught after six hours of effort, released in the river

Mau News: छह घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा अजगर, नदी में छोड़ा

Fri, 09 Jun 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Python caught after six hours of effort, released in the river
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी गांव के धूस पुरवा में रेंजर प्रभुनाथ पांडेय के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को एक अजगर को पकड़कर सरयू नदी में छोड़ दिया।बीते नौ माह से देवारा क्षेत्र में लगातार अजगर देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत थी। बीते सोमवार को धूस पुरवा में अजगर ने एक बकरी को लपेटकर मार डाला। इससे ग्रामीण काफी चिंतित थे। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ''देवारा क्षेत्र में अजगर दिखने से फैली दहशत'' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेते हुए रेंजर घोसी प्रभुनाथ पांडेय अपनी टीम के साथ धूस पुरवा पहुंचे। जेसीबी से सुरंग की खोदाई करवा कर छह घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसे सरयू नदी में ले जाकर छोड़ दिया गया
विज्ञापन

इस दौरान वन दरोगा शिवमुरारी, फॉरेस्ट गार्ड जयबहादुर यादव और तीन कर्मचारी मौजूद रहे। रेंजर प्रभुनाथ पांडेय ने कहा कि वन विभाग देवारा क्षेत्र नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed