फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Purvanchal Expressway 325 hectares of land acquired in the district, not getting profit

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे: जिले की 325 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित, नहीं मिल रहा लाभ

Thu, 24 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Expressway 325 hectares of land acquired in the district, not getting profit
थाना सरायलखंसी के ओन्हाईच गांव के सामने पुर्वाचल एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली लहरी नदी पर निर्माण - फोटो : MAU
मऊ। करोड़ों की लागत से बना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले की सीमा से 26 किमी तक गुजरा है। लेकिन जिले में लिंक न होने से जनपदवासियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित करने पर लोग इस मुहिम से जुड़ने लगे हैं। आम लोगों के साथ ही काफी संख्या में साड़ी कारोबारी लखनऊ सहित महानगरों को जाते हैं, लेकिन सुविधा न मिलने से आंदोलित हैं। कारोबारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक्सप्रेस-वे से लिंक जोड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जिले का मुख्य साड़ी कारोबार है। यहां के बुनकरों द्वारा बुनी गई साड़ियां देश विदेश में अपनी पहचान बनाई है। सरकार की तरफ से साड़ी कारोबार को गति देने के लिए एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है। आम लोगों के साथ ही कारोबारियों को कम समय में लखनऊ, दिल्ली सहित महानगरों को जाने के लिए करोड़ों की लागत से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले के सदर और मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के नियामतपुर, शाहजादपुर, अहिलाद, ओन्हाइच, मजखनी, खरगजेपुर, ताजपुर गांव, गोकुलपुरा, खरेवा, अमेठी, समसाबाद, करहां, कोतवालीपुर, बरडीहा, सुदामपुर, भुजैनी, शंभूपुर, भांटीकला, लखनपुरा, कड़याखास, जमुई, टड़वाचौबेपुर, सैदपुर, चाल्हा, सादीपुर, पोछा, मुबारकपुर पट्टी, दतौली, जहनियापुर, भांटी खुर्द, कोठिया, हुसेनपट्टी, भुसुवा, याकूबपुर, सुरहुरपुर सहित 40 गांवों से होकर गुजरा है। इसके लिए लगभग तीन हजार किसानों की 325.75 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस बनने के समय जिले के लोगों ने जश्न मनाया था कि क्षेत्र के लोगों को लखनऊ, दिल्ली कम समय में पहुंच जाएंगे लेकिन अब लोगों के सपने पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। कारोबारियों की मानें तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले के 40 गांवों से 26 किमी से होकर गुजरा है, लेकिन इस एक्सप्रेस वे से चढ़ने या उतरने के लिए लिंक मार्ग नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

जिले से गुजरे हिस्से को यूपीडा ने पैकेज नंबर सात-सात का नाम दिया है। इसका मतलब आजमगढ़ के सठियांव और गाजीपुर के हैदरा में चढ़ने उतरने की व्यवस्था है। ऐसे में एक गेट से चढ़ने और दूसरे गेट को पैकेज से डिवाइड किया गया है। इस तरह से मऊ जिले का हिस्सा भले ही पैकेज सात में है, लेकिन यहां इसकी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed