फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Puri of Mau lost to Sagar's move

Mau News: सागर के दांव के आगे चित हुए मऊ के पूरी

Tue, 23 Sep 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Puri of Mau lost to Sagar's move
सरवा में कुश्ती प्रतियोगिता में दाव पेंच आजमाते पहलवान
बढुआगोदाम। परदहां ब्लाॅक के सरवा में रविवार देर शाम पितृ विसर्जन पर स्वर्गीय जगदीश सिंह पहलवान की स्मृति में दंगल में सागर के दांव ने मऊ के पूरी को चित कर दिया।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा नेता अशोक सिंह और विजय प्रताप सिंह ने किया। कुश्ती में पहली प्रतियोगिता सरवा के आर्दश सिंह और मठिया के सुजीत सिंह गौरी के बीच हुआ, जहां दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा।
विज्ञापन

इसी प्रकार रोहित सरवां राहुल गोरखपुर के बीच कुश्ती हुई जिस पर रोहित सरवां ने ढाक दांव मारकर कुश्ती जीत ली। वहीं बलिया के सागर बलिया और मऊ के पूरी के बीच कुश्ती हुई, इसमें सागर बलिया ने डाक दांव से पूरी चित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बड़हलगंज के सत्यपाल और सागरपाली के विशाल सागर के बीच कुश्ती हुई मुकाबला बराबरी पर छूटा। पूरी प्रतियोगिता में भलया, सरवां, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, संत कबीर नगर, देवरिया, अयोध्या सहित अन्य जगहों के 40 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान अरविंद यादव, दल्लन सिंह, सुरेंद्र पंथी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, डॉ अवधेश सिंह, मंगला सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed