फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Purchasing centers on first day of paddy procurement start

धान खरीद शुरू होने के पहले दिन क्रय केंद्रों पर धान बेचने नहीं आए किसान

Thu, 15 Oct 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Purchasing centers on first day of paddy procurement start
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों में प्रशासन की तरफ से बनाए गए धान क्रय केंद्रों पर बृहस्पतिवार से धान खरीद शुरू हो गई। पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर किसान नहीं आए। जबकि विभाग के वेबसाइट पर 2208 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। विभाग की तरफ से सभी 45 क्रय केंद्रों पर सेटेलाइट से नजर रखे जाने से कर्मचारी भी सतर्क दिखे।
विज्ञापन

किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से जिले में 45 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। विभाग की तरफ से इस वर्ष 2020-21 में 50 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जबकि गत वर्ष 2019-20 में 71 हजार एमटी का लक्ष्य रहा। प्रशासन की तरफ से धान खरीद में पारदर्शी व्यवस्था के तहत सभी क्रय केंद्रों के बैनर पर अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज कराए गए हैं। धान खरीद में गड़बड़ी होने पर किसान संबंधित अधिकारी के नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों की मानें तो जिले में धान के फसल की कटाई युद्ध स्तर पर चल रही है। इसके चलते क्रय केंद्रों पर किसान नहीं आ पाए। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना था कि किसान फसल की कटाई कराने में व्यस्त हैं। सभी क्रय केंद्र सक्रिय हैं। किसान अपनी फसल को सूखाकर क्रय केंद्रों पर पहुंचे। क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार समस्या आने पर किसान कंट्रोल रूम के नंबर पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लक्ष्य कम होने से होगी किसानों को दिक्कतें
मऊ। रतनपुरा ब्लाक के साहूपुर गांव निवासी और मझोले किसान भगवान सिंह जो हर वर्ष करीब करीब एक टन से अधिक धान बेचते हैं, ने कहा कि इस बार जिले में धान की फसल अच्छी हुई है, तो सरकार ने जिले का खरीद लक्ष्य घटा दिया है। जबकि बीते वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 71 एमटी था, बीते वर्ष लक्ष्य पूरा हो गया था, सैकड़ों किसानों की फसल नहीं खरीदी गई। ऐसे में लक्ष्य और कम करने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना होगा। खुद भगवान सिंह ने इस वर्ष 149 क्विंटल धान बेचने का पंजीकरण कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सीधे कर सकते हैं शिकायत:
मऊ। जिला प्रशासन की तरफ से धान खरीद में पारदर्शी व्यवस्था के तहत कंट्रोल रूम बनाया गया है। धान खरीद में शिकायत मिलने पर किसान अधिकारियों के नंबर पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी-- 9454417594
जिला खाद्य विपणन अधिकारी-7839564967
एआर कोआपरेटिव- 7883907151
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed