फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Public hearing on Sambhav app, disposal of two cases

संभव एप पर जनसुनवाई, दो मामलों का निस्तारण

Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Public hearing on Sambhav app, disposal of two cases
नगर पालिका क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में पहली बार संभव एप पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी। हालांकि इस सुनवाई की जानकारी सीमित होने के चलते छह लोग ही अपनी समस्या लेकर पहुंचे, इसमें दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दस बजे से नगर पालिका कार्यालय में जन सुनवाई शुरू हुई। इसमें हाउस टैक्स, जन्म/मृत्यु, नाला सफाई कार्य करने, नाली मरम्मत-पटिया रखने एवं सफाई आदि से संबंधित छह फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखी। इसमें दो मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। इसमें सहादतपुरा निवासी निर्भय नारायण ने मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत की थी, दूसरा मामला भटकुआपट्टी निवासी रामबदन यादव को हाउस टैक्स संबंधित मामले का निस्तारण हुआ। वहीं बाद में दो अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं शेष दो मामलों का शीघ्र ही निस्तारण का आश्वासन शिकायतकर्ताओं को दिया गया।जनसुनवाई में अवर अभियंता सीपी दूबे, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, कर लिपिक अनित सिंह, निर्माण लिपिक धमेंद्र कुमार पांडेय, जलकल लिपिक कमलेश पांडेय सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

क्या हैं संभव एप
मऊ। निकायों में जन समस्याओं का त्वरित, न्यायपूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के लिए शासन ने संभव एप शुरू किया है। जिससे विभाग के उच्च से लेकर जमीनी स्तर तक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आदेशानुसार नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) जन सुनवाई कार्यक्रम हर सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed