फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Public awareness and information about CAA

जनजागरण कर सीएए के बारे में दी जानकारी

Fri, 03 Jan 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Public awareness and information about CAA
फतेहपुर मंडाव। नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जनजागरण अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में मधुबन मंडल के तीन जगहों पर संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर व्याप्त भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नंदौर, पांती, बनकटा में सीएए के प्रति जागरूकता के लिए चौपाल लगाई गई। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देशहित में है। इस कानून को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम उत्पन्न किया जा रहा हैं। बोले कि नागरिकता संशोधन कानून प्रताड़ित किये गये शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है, यह किसी की नागरिकता छीनने के लिये नही है। पूर्व जिलाध्यक्ष मंगरु प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी विपक्ष में रहते हुए शरणार्थियों को नागरिकता देने की वकालत की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को घोषणा पत्र भी वितरित किया गया। इस मौके पर रामबिलास गुप्ता, राहुल दीक्षित, शंकर मद्देशिया, धनंजय मल्ल, ओमप्रकाश जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमिला, घोसी मंडल के बस स्टेेशन, सरहरा जमीन सरहरा, कलाफनपुर, बीजपुरा आदि जगहों पर संपर्क कर सीएए के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त, बड़राव मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, रविंद्र उपाध्याय, दिव्यप्रकाश पांडेय, विद्यासागर शर्मा, नवनीत चौरसिया आदि मौजूद रहे। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट मंडल की तरफ से शुक्रवार को गोफा में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय, भरत भैया, रामप्रवेश, ज्ञानमती देवी, उर्मिला, कन्हैया प्रसाद, मुरली यादव, अवधेश विश्वकर्मा, अजय, मोहित, सोनू, विकास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed