{"_id":"66db4e3c64606339ba8eaaa796f1f5ce","slug":"proxy-voting-took-assault-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग के बाद फर्जी मतदान को लेकर मारपीट, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग के बाद फर्जी मतदान को लेकर मारपीट, 12 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीराबाद खुर्द मतदान केंद्र पर मतदान की समाप्ति के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। आखिरी क्षणों में एक फर्जी मतदाता को वोट देने जाने से मना करने पर यह बवाल हुआ। दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर चले। इसमें 12 लोग घायल हो गए।
नसीराबाद खुर्द मतदान केंद्र पर वैसे तो सुबह से शांतिपूर्ण मतदान चला। बीच-बीच में फर्जी मतदाताओं को रोकने के लिए मामूली झड़प होती रही लेकिन आखिरी क्षणों में यह मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि पहाड़पुर गांव का एक किशोर आखिरी क्षणों में फर्जी वोट देने के लिए जा रहा था। इसे लोगों ने बूथ के बाहर ही रोकने का प्रयास किया।
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस बीच मतदान समाप्त हो गया। लेकिन दोनों पक्ष वर्चस्व की लड़ाई में भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से भगवान प्रसाद, महेश, फूलबदन, अजय, सुशील, दिनेश एवं दूसरे पक्ष से कैलाश, राजेंद्र, अमित, रामप्रवेश, वाहिद नट आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने ही किसी प्रकार दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।