फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Provide fertilizers, seeds to farmers on time

किसानोें को समय पर मुहैया कराएं उर्वरक, बीज

Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Provide fertilizers, seeds to farmers on time
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीएम अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बुधवार को कृषि, उद्यान, मत्स्य समेत कई विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बारी-बारी से सभी विभागों में वर्तमान में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं उनके प्रगति के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत तहसील लॉगिन पर अभी भी 112 डाटा पेंडिंग हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिला अधिकारी से मिलकर शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। वहीं जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ईकेवाईसी सत्यापन में 71 प्रतिशत किसानों का केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जिससे जनपद मऊ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जनपद में उर्वरक व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता तय करें ताकि बुवाई के समय किसानों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। सहायक अभियंता लघु सिंचाई ने बताया 100 दिन की कार्ययोजना में 440 बोरिंग के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 495 बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1 लाख 12 हजार 340 पौधे राजकीय अलंकृत उद्यान चंद्रभानपुर एवं राजकीय पौधशाला भुझही, मोहम्मदाबाद में तैयार किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षो को निर्देश दिए कि 100 दिन कि की कार्य योजना के कार्यों को प्राथमिकता पर रखते हुए उसमें तेजी लाएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ,जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समिति विवेक कौशल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed