फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protests against power cuts

ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मांगी बिजली

Thu, 17 Sep 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 17 Sep 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Protests against power cuts
अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। परेशान ग्रामीण सड़क पर उतरने लगे हैं। गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन



 गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को पूर्वाह्न लगभग 10 बजे रसूलपुर बाजार में दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घंटों जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अवर अभियंता तथा दोहरीघाट थानाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


 
सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र से दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली विभाग की ओर से दशकों पूर्व विद्युतीकरण कराया गया है। हालत यह है कि जर्जर तारों के आए दिन टूटने से कई दिनों तक बिजली गुल हो जा रही है। अघोषित बिजली कटौती, लो बोल्टेज से निजी नलकूप भी शो पीस साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 शिकायत करने के एक माह  बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर गए। गुस्साए ग्रामीणों ने रसूलपुर बाजार में दोहरीघाट-मधुबन मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोबीच आकर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 20 घंटे के सापेक्ष लगातार दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत आपूर्ति के दौरान हर दस मिनट पर बिजली  अप डाउन हो रही है।


लो बोल्टेज से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूख रही है। जर्जर तार को बदलने का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि दिन व रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है।



 विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किए जाने के लिए अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया बावजूद आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। सूचना पाकर मध्याह्न लगभग 12 बजे  मौके पर पहुंचे एसओ दोहरीघाट तथा जेई बुद्धिराम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed