फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest of angry people due to no water in the basin

टोटी में पानी नहीं आने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Sun, 09 Feb 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Protest of angry people due to no water in the basin
दुबारी ग्राम पंचायत के हरिजन बस्ती पुरवा में सम्पर्क मार्ग पर जल निगम को पाइप फटने के बाद प्रदर्श - फोटो : MAU
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी गांव के दलित बस्ती पुरवा में संपर्क मार्ग पर जल निगम की महीनों से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने संपर्क मार्ग पर रविवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द ही मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो तहसील मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। गांव में स्थापित ओवरहेड टैंक से दुबारी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। कोट महुल्ला, दलित बस्ती, गंगंऊपुर चट्टी, भठिया, निजामुद्दीन त्रिमुहानी, चीक मुहल्ला, बिग्रहपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के छह माह बाद भी सुनवाई न होने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा रविवार को फूट गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संपर्क मार्ग पर पानी बहते रहने से आना जाना मुश्किल हो रहा है।इसके चलते घरों में लगी टोंटियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।क्षतिग्रस्त पाइप के अंदर गंदा पानी घुस जा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। चेताया कि मामले का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेेंद्र, शिवकुमार, रविंद्र, राम लखन, मनीष, दुर्गा, पप्पू, अनुज कुमार, कौशिल्या देवी, उर्मिला, अरुण, शनि, दीपक, दिलीप, वीरप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed