{"_id":"6a023234b6b2bea3800ececb","slug":"protest-against-wrong-readings-billing-and-power-cuts-mau-news-c-295-1-svns1028-145327-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गलत रीडिंग, बिलिंग और बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गलत रीडिंग, बिलिंग और बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, मनमानी बिलिंग, बिजली कटौती सहित आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ सोमवार को इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाओ, जनता का शोषण बंद करो, गलत बिलिंग बंद करो आदि नारे लगाते हुए सरकार और बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन चुकी है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता से खुली लूट की जा रही है। गरीब, किसान, बुनकर, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार लगातार गलत बिलिंग और बढ़ते बिजली बिलों से परेशान हैं।
विज्ञापन
सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो इंडी गठबंधन सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करेगा।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा कि आज जनता महंगाई, बेरोजगारी और बिजली विभाग की मनमानी से त्रस्त है। स्मार्ट मीटर व्यवस्था आम उपभोक्ताओं के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी का कारण बन चुकी है।
समाजवादी पार्टी के नेता अश्वनी सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। गांवों और शहरों दोनों जगह लोग गलत बिलिंग से परेशान हैं।
सीपीएम नेता अब्दुल अज़ीम ने कहा कि सरकार की नीतियों का सबसे ज्यादा असर गरीब और मेहनतकश वर्ग पर पड़ रहा है। प्रदर्शन में इम्तियाज अहमद, उमाशंकर सिंह, रामकरण यादव, वीरेंद्र कुमार, अवधेश मौर्य, रामचंद्र राय, अरमान खान, रामचंद्र और संजय राजभर आदि शामिल रहे।