फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest against the country supporting terrorism call for economic boycott of China

Mau News: आतंकवाद के समर्थक देश का विरोध, चीन तुर्किये और अजरबैजान का आर्थिक बहिष्कार करने का आह्वान

Sun, 18 May 2025 08:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 08:00 PM IST
सार

पाकिस्तान के समर्थक देशों से व्यापार के बहिष्कार की मांग को लेकर स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मांग किया कि ऐसे देश जो पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं उनके साथ व्यापार का बहिष्कार करें।
 

विज्ञापन
Protest against the country supporting terrorism call for economic boycott of China
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने  नगर स्थित आजमगढ़ मोड़ पर अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बहिष्कार के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि  स्थापना के समय से ही स्वदेशी जागरण मंच भारत के आर्थिक और सामरिक हितों के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय नीतियों, संस्थाओं और देशों का विरोध करता रहा है।

विज्ञापन


भारत के आर्थिक हितों के विरुद्ध डब्ल्यूटीओ की नीतियों का विरोध  ब्रिक्स जैसी संस्थाओं के माध्यम से भारत करता रहा है। अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में आतंकवाद को सामरिक नीति के रूप में प्रयोग करने वाले पाकिस्तान का साथ देकर चीन हमेशा भारतीय हितों को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की 80 प्रतिशत रक्षा जरूरत को पूरा करने वाला चीन टैरिफ वार में एक तरफ भारत से दोस्ती करना चाहता है और दूसरी ओर भारत को अशांत कर विकास की गाड़ी को रोकने के लिए पाकिस्तान के आतंकवाद को खाद पानी देता है। भारत की दोस्ती के प्रयास की अनदेखी करते हुए भारत की पीठ में छुरा घोंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो भारतीय सेनाओं ने चीन के एयर डिफेंस सिस्टम और तुर्की अजरबैजान के ड्रोनों के परखच्चे उड़कर माकूल जवाब दिया है।  परंतु भारत की जनता को भी अपने स्तर से तुर्की ,चीन और अजरबैजान को मुंहतोड़ जवाब देने का यह माकूल समय है। चीन तुर्किये और अजरबैजान जैसे देशों का संपूर्ण आर्थिक बहिष्कार कर यह कार्य किया जा रहा है।


तुर्की और अजरबैजान जाने वाले पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व कमी हुई है, सरकार की तरफ से भी अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।प्रदर्शन करने वालों में  प्रोफेसर शर्वेश पांडेय,  प्रोफेसर चंद्र प्रकाश राय, पंकज तिवारी, भरत थरड, अजय तिवारी,सूर्य प्रकाश बरनवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed