फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Proposal worth 85 crore for the construction of an overbridge at the railway crossing in Muhammadabad; the bridge will be 900 meters long.

Mau News: मुहम्मदाबाद में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए 85 करोड़ का प्रस्ताव, 900 मीटर होगी लंबाई

Tue, 30 Jun 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Proposal worth 85 crore for the construction of an overbridge at the railway crossing in Muhammadabad; the bridge will be 900 meters long.
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे पूर्वी फाटक बंद होने के बाद खड़े लोग।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना में पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 13सी पर 900 मीटर लंबे ओवरब्रिज निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रांतीय खंड ने 85 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इस पर सेतु निगम की टीम ने बीते सप्ताह मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। टीम ने सड़क की चौड़ाई, यातायात का दबाव, रेलवे लाइन की स्थिति और आसपास की आबादी का आकलन किया। रिपोर्ट के आधार पर एस्टीमेट तैयार कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दिनभर जाम की समस्या को देखते हुए कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने यह प्रस्ताव तैयार कराया था। मुहम्मदाबाद गोहना–चिरैयाकोट मार्ग वाराणसी, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों के बड़े हिस्से को जोड़ता है, जिससे यहां दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मऊ और आजमगढ़ जिले के करीब 70 से अधिक गांवों के लोगों तथा कस्बे के दक्षिणी हिस्से के दर्जनों स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है।
24 घंटे में 30 से अधिक बार फाटक बंद होने से यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।करीब नौ साल पहले तत्कालीन रेल राज्यमंत्री ने इस स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका।
इस रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। कई बार रात के समय तेज रफ्तार कार और पिकअप बैरियर तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई थीं, जिन्हें समय रहते हटाकर बड़ा हादसा टाल दिया गया।
वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सेतु निगम के साथ मिलकर 8 नए पुल और ओवरब्रिज निर्माण को शामिल किया है। इसके लिए 283.25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इनमें से तीन बड़े ओवरब्रिज शामिल हैं, जिनमें यह 900 मीटर लंबा ओवरब्रिज भी प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 85 करोड़ रुपये है।

ट्रेन से हुए हादसे
28 नवंबर 2023 को रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय भाटी खुर्द निवासी प्रवक्ता अनिल सिंह (50) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह कॉलेज के लिए बस पकड़ने जा रहे थे।
केस दो
25 अप्रैल 2023 को रेलवे क्रॉसिंग पर गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई थी, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
केस तीन
24 मई की रात परवा माहपुर निवासी अखिलेश चौहान (25) ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में एक महिला भी घायल हुई थी।
केस चार
05 जनवरी 2025 की शाम रेलवे फाटक के पास इंजन की चपेट में आने से धीरज गुप्ता (26) की मौत हो गई। वह इंजन के साथ करीब 100 मीटर तक घसीटे गए थे।
---कोट
इस साल आठ सेतु कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर एस्टीमेट तैयार किया गया है। -सुदामा प्रसाद, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड

---
13सी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। आसपास के घरों का आकलन भी किया जा चुका है। धन आवंटित होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - ज्ञानेंद्र वर्मा, परियोजना निदेशक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed