फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Property of more than 1.5 crores of two criminals will be attached

दो अपराधियोें की डेढ़ करोड़ से अधिक की सपंत्ति होगी कुर्क

Thu, 04 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Property of more than 1.5 crores of two criminals will be attached
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुरा बरामदपुर निवासी दो अपराधियोें की एक करोड़ 60 लाख की अवैध संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए। इन दोनों के खिलाफ कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। मंसूरपुरा बरामदपुर निवासी मुहम्मद तैयब पुत्र इमरान अहमद द्वारा अवैध रूप से अर्जित धन से निर्मित मकान जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ 52 लाख एवं तालिब पुत्र इमरान अहमद का 59 लाख 59 हजार का मकान है। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध तरीके से अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। दोनोें ने उक्त धन से बड़ी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां खड़ी की हैं, जिनका चिह्नीकरण किया जा रहा है। ऐसे अन्य लोगों के खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed